पति द्वारा मजाक में ‘बंदरिया’ कहे जाने से आहत होकर पत्नी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

0
7

विनोद धीमान।   लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में हंसी-मजाक के दौरान एक दर्दनाक घटना घटी, जहां पति द्वारा मजाक में ‘बंदरिया’ कहे जाने से आहत होकर पत्नी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान तनु सिंह (28) के रूप में हुई है, जो मॉडलिंग की शौकीन थीं और अपने लुक्स को लेकर काफी संवेदनशील रहती थीं।

घटना बुधवार शाम की है, जब तनु अपने पति राहुल श्रीवास्तव और परिवार के साथ सीतापुर से लौटी थीं। घर में सभी लोग हंसी-मजाक कर रहे थे, तभी राहुल ने मजाक में तनु को ‘बंदरिया’ कह दिया । इस बात से तनु को इतना बुरा लगा कि वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गईं । परिजनों को लगा कि गुस्सा शांत होने पर वह वापस आ जाएंगी, लेकिन काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर जब खिड़की से देखा गया, तो वह फंदे से लटकी मिलीं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here