अपराध शाखा-1 की टीम ने चोरी के मामलों में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी की 18 मामलों का खुलासा हुआ

0
7
  • रजनी सोनी यमुनानगर।  अपराध शाखा-1 की टीम ने चोरी के मामलों में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से चोरी की 18 मामलों का खुलासा हुआ
    पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश अनुसार कार्य करते हुए अपराध शाखा-1 की टीम ने चोरी के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं आरोपियों से चोरी की 18 मामलों का खुलासा हुआ है सभी मामले में आरोपियों ने किसानों के ट्यूबवेल से मोटर चोरी कर उनमें से वायर निकालकर चोरी की थी टीम की यह बड़ी कार्यवाही है।
    इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि उनके टीम को गुप्त सूचना मिली की चार आरोपी चोरी की फिराक में औरंगाबाद के पास घूम रहे हैं इस सूचना के आधार पर एएसआई सुखदेव सिंह आजाद कुलदीप पासवान सुशील जागीर और अमरजीत मनीष की टीम का गठन किया टीम ने मौके पर जाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान गुलाबगढ़ निवासी सुशील कुमार, पाँजयपुर निवासी राजू, खुरदी निवसी प्रदीप व गुरिन के नाम से हुई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
    इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि चारों आरोपी लंबे समय से सदर थाना यमुनानगर एरिया में किसानों के खेतो से रात के समय मोटर से वायर चोरी करते थे। और मोटर तारे निकालकर वहीं छोड़कर फरार हो जाते थे पुलिस को आरोपियों की लंबे समय से तलाश थी। आरोपियों से 18 मामलों का खुलासा हुआ है जिन पर पहले भी चोरी के केस दर्ज है और कोर्ट में विचाराधीन है।
    ये हुआ खुलसा –
    इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि आरोपियों ने 11 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया जहां उन्होंने 9 मोटर की तारे चोरी की। 18 जनवरी को 8 मोटर की तारे चोरी की 26 जनवरी को फिर इसी प्रकार वारदात को अंजाम दिया 14 दिसंबर 2025 को तीन मोटर की तार चोरी की 11 दिसंबर 2025 को 8 मोटर की तारे चोरी की 27 नवंबर 2025 को 5 मोटर की तारे चोरी की 6 दिसंबर 2025 को फिर इसी प्रकार वारदात को अंजाम दिया इसी तरह आरोपियों से 18 मामलो का खुलसा हुआ। आरोपियों ने सदर यमुनानगर व जठलाना एरिया में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here