विनोद धीमान यमुनानगर। -एक हजार करोड़ रुपए की लागत से पांजपुर गांव में बन रहा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज 31 मार्च तक तैयार हो जाएगा और आगामी वर्ष से इसमें दाखिले भी आरंभ हो जाएंगे यह जानकारी यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने श्रीलाल द्वारा कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी। कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी विधायक को सौंपा।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से अनेक विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का काम भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि 8800 करोड़ रुपए की लागत से सुपर थर्मल पावर प्लांट का कार्य करवाया जा रहा है, 6 करोड़ रुपए की लागत से हमीदा हेड के पास विश्वस्तरीय पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। साथ ही 12 करोड़ रुपए की लागत से बॉडी माजरा के पास रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। यह पर्यटक स्थल के रूप में शहर के लिए बड़ी सौगात होगा वही इसके बनने से शहर के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को यमुना किनारे पूजा करने में दिक्कत होती थी इसके लिए 2 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से तीन घाटो का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि यमुनानगर शहर वासियों को सीवरेज से संबंधित समस्या से निजात मिल सके इसके लिए अमृत टू योजना के तहत 130 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज की नई लाइनें बचाने के कार्य को मंजूरी मिल चुकी है और इस पर कार्य भी आरंभ हो गया है। उन्होंने कॉलोनी वासियों की समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के प्रधान विनोद राणा ने विधायक व अन्य का स्वागत करते हुए बताया कि कॉलोनी में कई बिजली के पोल सडक़ के बीच लगे हुए है जिस कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही लाल द्वारा मंदिर से कालिंदी कॉलोनी तक खराब हो गई सडक़ को बनवाया जाए।
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि उन द्वारा करवाए जा रहे रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यों के कारण ही जनता ने लगातार उन्हें तीन बार विधायक बनाया है। उन्होंने भी कॉलोनी वासियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के संयोजक दविंदर मेहता ने बताया कि 22 फरवरी को श्री लाल द्वारा मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा कॉलोनीवासी एकत्रित होकर अपनी एकता का परिचय दे।
इस मौके पर मनदीप कंडेला, भाजपा नेता पवन बिट्टू पार्षद श्रीमती भावना बिट्टू, नीरू चौहान, भूपेंद्र राणा, डॉक्टर प्रकाश,उप प्रधान बलवंत सिंह, सहसचिव प्रकाश चंद, एसोसिएशन सदस्य रघुबीर सिंह, रविश चौहान, रितु मेहता, नीरू,सोमप्रकाश ओबेरॉय, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



